नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- Stock Market Today Live 9:15 AM: सेंसेक्स और निफ्टी दोनों की ओपनिंग रेड रही। सेंसेक्स 138 अंकों की गिरावट के साथ 72633 के लेवल पर खुला। जबकि, निफ्टी 47 अंक नीचे 22732 के लेवल पर खुला। मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक निफ्टी के लिए 22,500-22,400 का रेंज महत्वपूर्ण सपोर्ट हो सकता है। वहीं 23,000 से 23,100 के आसपास का स्तर शुरुआती रिकवरी में अहम बाधा माना जा रहा है। Stock Market Today 9:01 AM : दलाल स्ट्रीट में सोमवार के तूफान के बाद आज मंगलवार को भी गिरावट दर्ज की जा रही है। प्री-ओपनिंग में बीएसई का 30 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 128 अंक नीचे 72900 पर था। जबकि, निफ्टी 132 अंक कमजोर था। इससे पहले सोमवार को बाजार में तेज बिकवाली देखने को मिली थी। निफ्टी करीब 1.54% गिरकर 22,762 के आसपास बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स 7...