नई दिल्ली, नवम्बर 20 -- Stock Market Today Live 10:00 AM: दुनिया भर के शेयर बाजारों में जहां हाहाकार है, वहीं घरेलू बाजार में ग्रीन है। आईटी शेयरों की बदौलत सेंसेक्स 64 अंक ऊपर 83086 पर पहुंच गया है। निफ्टी भी 25500 के पार है। टेक महिंद्रा में 2.66 प्रतिशत की तेजी है। एचसीएल टेक 1.82, इन्फोसिस 1.79 और टीसीएस 1.55 प्रतिशत ऊपर ट्रेड कर रहे हैं। इन शेयरों ने बाजार को गिरने से रोका है। वर्ना सेंसेक्स आज 82403 के लेवल तक आ गया था। Stock Market Today Live 9:15 AM:शेयर मार्केट एक दिन पहले उड़ान भरने के बाद आज धड़ाम हो गया है। कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते बीएसई का सेंसेक्स 463 अंक नीचे 82558 पर खुला। जबकि, एनएसई का निफ्टी गिरावट का शतक लगाकर 146 अंक नीचे 25368 के लेवल पर खुला। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स पर केवल बजाज फिनसर्व ही हरे निशान पर ह...