नई दिल्ली, मार्च 20 -- Stock Market Today Live 20 March 9:35 AM: घरेलू शेयर मार्केट की शुरुआत रिकवरी मोड में हुई है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 911 अंक ऊपर 75118 पर पहुंच गया है। जबकि, एनएसई का निफ्टी 281 अंकों की छलांग लगाकर 23283 पर ट्रेड कर रहा है। Stock Market Today Live 20 March 9:15 AM: घरेलू शेयर मार्केट की शुरुआत गुरुवार की गिरावट के बाद आज शुक्रवार को रिकवरी मोड में हुई है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 352 अंक ऊपर 74559 पर खुला। जबकि, एनएसई का निफ्टी 108 अंकों की बढ़त के साथ 23110 पर खुलने में कामयाब रहा। दूसरी ओर, शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे गिरकर 92.92 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। Stock Market Today Live 20 March 7:53 AM: गुरुवार की भारी गिरावट के बाद आ...