नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- Stock Market Closing Today: घेरलू शेयर बाजारों में आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए हैं। वैश्विक स्तर पर AI कंपनियों के शेयरों में गिरावट की वजह से आईटी कंपनियों के शेयरों में घरेलू बाजारों में उछाल दर्ज की गई है। जिसकी वजह से बीएसई और एनएसई में तेजी दर्ज की जा रही है। बीएसई सेंसेक्स आज शुक्रवार को 0.56 प्रतिशत या फिर 413.66 अंक की तेजी के साथ 74729.27 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 0.65 प्रतिशत या फिर 148.80 अंक की तेजी के साथ 23146.15 अंक पर बंद हुआ है। टेक महिंद्रा के शेयरों की कीमतों में आज 8 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। वहीं, इंफोसिस, टीसीएस के शेयरों में 4 प्रतिशत से अधिक की उछाल दर्ज की गई है। भारती एयरटेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा के श...