नई दिल्ली, अगस्त 13 -- Share Market Today Live 13 Aug 9:15 AM: गिफ्ट निफ्टी के संकेत आज भी सेंसेक्स के मामले में फेल हो गए हैं। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 145 अंक ऊपर 78111 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 4 अंक नीचे 24431 के लेवल पर खुला। Stock Market Today Live 8:35 AM: भारतीय शेयर मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 के आज लाल रंग में खुलने के आसार हैं। अमेरिकी शेयर वायदा लगातार दूसरे सत्र के लिए गिर गया। इससे पहले बुधवार को दलाल स्ट्रीट के दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी लगभग 1% गिर गए, लेकिन करीब से अपने अधिकांश नुकसान को रिकवर कर लिया। अंत में सेंसेक्स 188 अंक यानी 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,966 पर और एनएसई निफ्टी 36 अंक या 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ...