नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- Stock Market Today Live 11:00 AM: एक घंटे में निवेशकों के 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक डूब गए। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप अब 448 लाख करोड़ रुपये रह गया हे। सेंसेक्स अभी 515 अंक नीचे 72732 पर है। एक समय सेंसेक्स 73766 के डे हाई पर था और लुढ़क कर दिन के निचले स्तर 72487 पर भी आ गया था। यानी डे हाई और डे लो के बीच का अंतर 1279 अंकों का है। वहीं निफ्टी भी डे हाई 22787 से फिसलकर 22407 के लेवल को टच किया और अब 250 अंक नीचे 22437 पर है। Stock Market Today Live 10:15 AM:सेंसेक्स अभी 461 अंक नीचे 72788 पर है। इसमें टाटा स्टील (-3.18%), टाइटन (-2.85%), अडानी पोर्ट्स (2.76%) नुकसान के साथ टॉप लूजर हैं। इंडिगो और बीईएल भी दो फीसद से अधिक टूट चुके हैं। बढ़ने वाले शेयरों में टीसीएस, इन्फोसिस, एचसीएल टेक हैं। निफ्टी ...