नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- Stock Market Live Updates 2:58 PM: घरेलू शेयर बाजारों में इस समय भारी गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स और निफ्टी क्रैश कर गया है। डे हाई की तुलना में 30 संवेदी सूचकांक 1200 अंक गिर चुका है। दोपहर 3 बजे के करीब सेंसेक्स 729.14 अंक या फिर 1.01 प्रतिशत की गिरावट के बाद 71743.19 अंक पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, निफ्टी 0.82 प्रतिशत या फिर 186 अंक की गिरावट के साथ 22333 अंक पर ट्रेड कर रहा था। Stock Market Today Live 2:11 PM:सेंसेक्स में 30 में से 25 स्टॉक्स लाल हैं। इनमें टेक महिंद्रा टॉप लूजर है, जिसमें 4.14 प्रतिशत की गिरावट है। आईटीसी 3.25 और भारती एयरटेल 1.95 प्रतिशत टूटा है। टॉप गेनर्स में बीईएल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक, कोटक बैंक, बजाज फिनसर्व और सन फार्मा हैं। शेयर मार्केट की शुरुआत तो अच्छी रही, लेकि...