नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- Stock Market Today Live 12:00 PM: शेयर बाजार गिरावट तेज हो गई है। सेंसेक्स अब 578 अंक नीचे 71893 पर ट्रेड कर रहा है। इसका डे हाई 71,862 है, जबकि डे हाई 72884 है। यानी डे हाई से यह 1000 अंक से अधिक लुढ़क चुका है। दूसरी ओर, निफ्टी में 141 अंकों का नुकसान है और 22378 पर आ गया है। स्मॉल कैप 100 में जहां 1.23 प्रतिशत की तेजी है तो वहीं निफ्टी मिड कैप 100 इंडेक्स लाल निशान पर है। इस गिरावट के बीच निफ्टी मीडिया इंडेक्स में 3.46 प्रतिशत की बंपर तेजी है। रियल्टी, मेटल, ऑटो, फार्मा भी हरे निशान पर हैं। एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक में बड़ी गिरावट है। Stock Market Today Live 11:15 AM:शेयर बाजार आज तेजी के ट्रैक पर कुछ देर चलने के बाद उतरकर सीधे गिरवट की पटरी पर दौड़ने लगा है। सेंसेक्स आज दिन के हाई लेवल 72884 से फिसल...