नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- Stock Market Closing Today: घरेलू शेयर बाजारों बड़ी उछाल देखने को मिली है। सेंसेक्स आज मंगलवार को 1.54 प्रतिशत या फिर 1109 अंक की तेजी के साथ 73033.78 अंक पर बंद हुआ है। निफ्टी 1.60 अंक या फिर 358.60 अंक की तेजी के साथ 22721.95 अंक पर बंद हुआ है। बता दें, निफ्टी का यह इंट्रा-डे हाई है। सेंसेक्स में आज आईटी कंपनियों का बोलबाला रहा है। एचसीएल के शेयरों में 8 प्रतिसत से अधिक की तेजी और टीसीएस के शेयरों में 6 प्रतिशत से अधिक की उछाल देखने को मिली है। मारुति, इटरनल और कोटक बैंक को छोड़कर सभी 27 कंपनियों के शेयरों में बढ़त देखने को मिली है। Stock Market Live Today: घरेलू शेयर बाजार आज बम-बम कर रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी में तूफानी तेजी देखने को मिली है। दोपहर 2:50 मिनट पर सेंसेक्स 1045.96 अंक की तेजी के साथ 72969.96 अंक...