नई दिल्ली, अगस्त 31 -- Share Market Today Live 31 Aug 1:10 PM: दोपहर बाद बाजार में निचले स्तरों पर खरीदारी के चलते सेंसेक्स और निफ्टी ने अपनी शुरुआती तेज गिरावट से कुछ सुधार किया। सुबह के कारोबार में सेंसेक्स 513 अंक (0.66%) गिरकर 76,751 पर आ गया था, जबकि निफ्टी 182 अंक (0.75%) गिरकर 23,993 पर आ गया था। हालांकि, बाद में सेंसेक्स 76,992 पर (271 अंक यानी 0.35% की गिरावट) और निफ्टी 24,075 पर (99 अंक यानी 0.41% की गिरावट) कारोबार कर रहा था। Share Market Today Live 31 Aug 9:55 AM:शेयर मार्केट में गिरावट तेज है और करीब सवा घंटे में निवेशकों को करीब 5 लाख करोड़ स्वाहा हो गए। अमेरिका-ईरान में तनाव बढ़ने और कच्चे तेल की कीमतें फिर से उबलने के कारण आज बाजार में गिरावट है। सेंसेक्स 500 अंक से अधिक टूटकर 76751 पर आ गया है। इसके चलते बीएसई के निवेशकों...