नई दिल्ली, अगस्त 31 -- Share Market Today Live 31 Aug 9:55 AM:शेयर मार्केट में गिरावट तेज है और करीब सवा घंटे में निवेशकों को करीब 5 लाख करोड़ स्वाहा हो गए। अमेरिका-ईरान में तनाव बढ़ने और कच्चे तेल की कीमतें फिर से उबलने के कारण आज बाजार में गिरावट है। सेंसेक्स 500 अंक से अधिक टूटकर 76751 पर आ गया है। इसके चलते बीएसई के निवेशकों को करीब 5 लाख करोड़ रुपये डूब गए। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4,88,78,317 रुपये रह गया है। Share Market Today Live 31 Aug 9:55 AM:शेयर मार्केट में अब गिरावट और तेज हो गई है। सेंसेक्स 396 अंक लुढ़क कर 76867 पर आ गया है। निफ्टी 152 अंक लुढ़क कर 24000 के और नजदीक आ गया है। वहीं सेंसेक्स में इन्फोसिस 2.36 प्रतिशत गिरकर सेंसेक्स टॉप लूजर है। टाटा स्टील 2.26 प्रतिशत कमजोर हुआ है। जबकि, इंडिगो करीब दो प्रतिश...