नई दिल्ली, अगस्त 20 -- Share Market Today Live 20 Aug 1:45 PM: शेयर मार्केट में करीब 5 दिन बाद बहार लौटी तो सेंसेक्स करीब-करीब पूरी तरह हरा हो गया। केवल एक स्टॉक टाटा स्टील ही लाल नजर आ रहा है। सेंसेक्स टॉप गेनर्स की लिस्ट में इटरनल 2.28%,कोटक बैंक 1.80%, इन्फोसिस 1.66%, बजाज फाइनेंस 1.65% ऊपर ट्रेड कर रहे हैं। इनकी बदौलत सेंसेक्स 667 अंक ऊपर 77577 पर पहुंच गया है। निफ्टी भी 165 अंक ऊपर 24243 पर ट्रेड कर रहा था। Share Market Today Live 20 Aug 12:00 PM: शेयर मार्केट में सुबह जो हरियाली छाई वह दोपहर तक बरकरार है। सेंसेक्स अभी 524 अंक ऊपर 77434 पर है। सेंसेक्स टॉप गेनर्स की लिस्ट में इटरनल, बजाज फाइनेंस, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, एलएंडटी, इन्फोसिस, पावर ग्रिड और भारती एयरटेल के शेयर हैं, जिनमें 1 से 1.74 प्रतिशत तक की तेजी है। Share Market Tod...