नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- Stock Market Today Live 11:50 AM: शेयर मार्केट में रौनक बढ़ती ही जा रही है। सेंसेक्स अब 900 अंक से अधिक की बढ़त के साथ 76600 के पार पहुंच गया है। जबकि, निफ्टी दोहरे शतक के साथ 232 अंक ऊपर 23673 पर है। एनएसई पर 2323 स्टॉक्स हरे निशान पर हैं और इनमें 108 में अपर सर्किट लगा है। केवल 1072 स्टॉक्स ही लाल है। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 482 लाख करोड़ से 486 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इससे निवेशकों की दौलत अब 4 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। Stock Market Today Live 10:39 AM: शेयर मार्केट अब तेजी की पटरी पर और तेज दौड़ रहा है। सेंसेक्स आज 76000 के पार खुलने के बाद अब 838 अंकों की बढ़त के साथ 76500 के पार पहुंच गया है। जबकि, निफ्टी दोहरे शतक के साथ 223 अंक ऊपर 23663 पर है। सेंसेक्स की रौनक बढ़ाने वाले शेयरों एशिय...