नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- Stock Market Today Live 9:51 AM: शेयर मार्केट में लगाता दूसरे दिन भी तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स आज 76000 के पार खुलने के बाद अब 703 अंकों की बढ़त के साथ 76396 पर पहुंच गया है। जबकि, निफ्टी 192 अंक ऊपर 23637 पर है। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 482 लाख करोड़ से 485 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इससे निवेशकों की दौलत एक घंटे के अंदर 3 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। Stock Market Today Live 9:15 AM: शेयर मार्केट में लगाता दूसरे दिन भी तेजी देखने को मिल रही है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज 76000 के पार खुला। निफ्टी ने भी मंगलवार के कारोबार की शुरुआत शतक के साथ 23582 के लेवल से की। सेंसेक्स 595 अंक ऊपर 76288 और निफ्टी 141 अंक चढ़कर 23582 पर खुला। Stock Market Today: भारतीय स्टॉक मार्के...