नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- Stock Market Today Live 12:26 PM: शेयर बाजार की चाल एक बार फिर से बिगड़ गई है। भारी उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स अब 323 अंक टूटकर 80675 और निफ्टी 99 अंक नीचे 24887 पर आ गया है। इन्फोसिस (-2.47%), एचसीएल टेक (-2.95%), टीसीएस (-1.33%) और टेक महिंद्रा (-1.73%) सेंसेक्स टॉप लूजर्स की लिस्ट में हैं। एयरटेल, अल्ट्राटेक, टाटा स्टील भी अब टॉप लूजर्स की लिस्ट में हैं। Stock Market Today Live 11:36 AM: शेयर बाजार ने गियर बदलकर अपनी चाल तेज कर दी है। सुबह की कमजोरी के बाद अब सेंसेक्स-निफ्टी लाल से हरे निशान में आ गए हैं। सेंसेक्स अब 137 अंक ऊपर 81136 और निफ्टी 42 अंक ऊपर 25028 पर पहुंच गया है। Stock Market Today Live 10:48 AM: शेयर बाजार में गिरावट तेज हो गई है। सेंसेक्स 312 अंक नीचे 80686 पर आ गया है। जबकि, निफ्टी गिरावट का शतक...