नई दिल्ली, सितम्बर 17 -- Share Market Today Live 10:40 AM: कमजोर शुरुआत के बाद शेयर मार्केट अब ग्रीन जोन में आ गया है। सेंसेक्स 125 अंक ऊपर 74462 पर पहुंच गया है। जबकि, निफ्टी 60 अंक ऊपर 23278 पर है। एनएसई पर कुल 3302 स्टॉक्स ट्रेड कर रहे हैं। इनमें 2235 हरे और केवल 953 ही रेड हैं। इनमें 73 में अपर और 68 में लोअर सर्किट लगा है। जबकि, 73 स्टॉक्स 52 हफ्ते के लो और 52 एक साल के हाई पर हैं। Share Market Today Live 9:20 AM: शेयर मार्केट रेड जोन में खुलने के चंद मिनट बाद ही ग्रीन हो गया। बीईएल, इटरनल, बजाज फाइनेंस, रिलायंस जैसे शेयरों में तेजी के चलते सेंसेक्स की बत्ती ग्रीन है। अभी यह 65 अंक ऊपर 74402 के लेवल पर है। Share Market Today Live 9:15 AM: शेयर मार्केट की ओपनिंग आज गुरुवार 17 सितंबर को रेड जोन में हुई है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेद...