नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- Stock Market Today Live 11:36 AM: शेयर बाजार ने गियर बदलकर अपनी चाल तेज कर दी है। सुबह की कमजोरी के बाद अब सेंसेक्स-निफ्टी लाल से हरे निशान में आ गए हैं। सेंसेक्स अब 137 अंक ऊपर 81136 और निफ्टी 42 अंक ऊपर 25028 पर पहुंच गया है। Stock Market Today Live 10:48 AM: शेयर बाजार में गिरावट तेज हो गई है। सेंसेक्स 312 अंक नीचे 80686 पर आ गया है। जबकि, निफ्टी गिरावट का शतक मारकर 103 अंक नीचे 24882 पर आ गया है। एनएसई पर 1240 स्टॉक्स हरे और 2020 लाल निशान पर हैं। जबकि, 67 में अपर सर्किट और 56 में लोअर सर्किट लगा है। Stock Market Today Live 10:15 AM: आईटी स्टॉक्स में कमजोरी सेंसेक्स पर हावी है। यह अभी भी 81000 के नीचे ही है। निफ्टी भी 25000 के नीचे है। सेंसेक्स पर इन्फोसिस (-1.97%), एचसीएल टेक (-1.92%), टीसीएस (-0.81%) और टेक मह...