नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- Stock Market Today Live 9:36 AM: कमजोर शुरुआत के बाद शेयर मार्केट ने अब रफ्तार पकड़ ली है। बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, ITC, इटरनल, स्टेट बैंक, अडानी पोर्टस के दम पर सेंसेक्स 311 अंक ऊपर 82191 पर पहुंच गया है। निफ्टी भी 96 अंक ऊपर 25351 पर ट्रेड कर रहा है। Stock Market Today Live 9:16 AM: कमजोर ओपनिंग के बाद शेयर मार्केट तेजी की पटरी पर आ गया है। 173 अंक चढ़कर 82150 के पार पहुंच गया है। निफ्टी भी 50 अंक ऊपर 25305 पर पहुंच गया है। इससे पहले सेंसेक्स और निफ्टी की ओपनिंग रेड हुई थी। Stock Market Today Live 9:15 AM: ग्लोबल मार्केट से मिले कमजोर संकेतों के चलते घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत आज कमजोर रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स गिरावट के शतक के साथ 117 अंक नीचे 81762 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई क...