नई दिल्ली, मार्च 6 -- Stock Market Closing Today: शेयर बाजार की स्थिति आज शुक्रवार को फिर से खराब हो गई। सेंसेक्स और निफ्टी भारी गिरावट के साथ बंद हुआ है। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स 1097 अंक या फिर 1.37 प्रतिशत की गिरावट के बाद 78,918.90 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, एनएसई 1.27 प्रतिशत या फिर 315.45 अंक की गिरावट के बाद 24450.45 अंक पर बंद हुआ है। सेंसेक्स की 30 में 24 कंपनियों के शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए हैं। सबसे अधिक गिरावट इटरनल के शेयरों में दर्ज की गई है। कंपनी का शेयर 3 प्रतिशत से अधिक लुढ़क गया था। 1:55 PM Share Market Live Updates 6 March:शेयर मार्केट में गिरावट जारी है। सेंसेक्स 720 अंकों की गिरावट के साथ 79295 पर है। जबकि, निफ्टी गिरावट के दोहरे शतक पर है। यह 200 अंक नीचे 24565 पर आ गया है। 1:40 PM Share Market Live Update...