नई दिल्ली, मई 11 -- Stock Market Closing Today: शेयर बाजार में आज भारी गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स और निफ्टी 1-1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स आज सोमवार को 1.70 प्रतिशत या फिर 1312 अंक की गिरावट के साथ 76015.28 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 1.49 प्रतिशत या फिर 360.30 अंक की गिरावट के बाद 23815.85 अंक पर बंद हुआ है। सेंसेक्स में आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन को 30 में से 25 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए हैं। सनफार्मा, हिदुस्तान यूनिलीवर, अडानी पोर्ट्स, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस के शेयरों में तेजी दर्ज की गई है। दूसरी तरफ टाइटन के शेयरों का सबसे अधिक खराब स्थिति रही। टाटा ग्रुप का यह स्टॉक 7 प्रतिशत लुढ़क गया है। Stock Market Today live 11 May 1:10 PM: शेयर मार्केट में भूचाल के...