नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- Stock Market Today live 28 April 11:45 AM: शेयर मार्केट एक बार फिर गिरावट की पटरी पर आ गया है। सेंसेक्स 150 अंकों के नुकसान के साथ 77153 के लेवल पर आ गया है। जबकि, निफ्टी 9 अंक नीचे 24083 पर है। निफ्टी टॉप गेनर की लिस्ट में कोल इंडिया 4.27 प्रतिशत उछलकर 471.80 रुपये पर पहुंच गया है। ओएनजीसी और अडानी एंटरप्राइजेज में करीब 3 फीसद की तेजी है। टाटा स्टील और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर भी चमक रहे हैं। Stock Market Today live 28 April 10:40 AM: आरबीआई के एक फैसले से निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स लगभग 2% गिर गया है। बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब एंड सिंध बैंक और केनरा बैंक 2% से अधिक की गिरावट के साथ इंडेक्स में टॉप पर हैं। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी), बैंक ऑफ महाराष्ट्र...