नई दिल्ली, जुलाई 16 -- Share Market Today Live 16 July 1:41 PM: सुबह से शेयर मार्केट की गाड़ी अच्छी स्पीड से चल रही थी, लेकिन दोपहर होते ही चाल बिगड़ गई। सुबह की सारी बढ़त गंवाकर सेंसेक्स 77167 पर आ गया है। एक समय 77579 पर था। इटरनल, बजाज फिनसर्व, बीईएल, एचडीएफसी बैंक सेंसेक्स टॉप लूजर हैं। निफ्टी भी 24186 के डे हाई से फिसलकर 24051 पर आ गया है। Share Market Today Live 16 July 11:10 AM: आज आईटी शेयरों एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, टीसीएस और इन्फोसिस के दम पर सेंसेक्स 345 अंक चढ़कर 77530 पर पहुंच गया है। सेंसेक्स की इस तेजी में महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, अडानी पोर्ट्स, रिलायंस, मारुति का भी हाथ है। निफ्टी भी 89 अंक उछलकर 24167 के लेवल पर पहुंच गया है। Share Market Today Live 16 July 10:40 AM: आज आईटी शेयरों में दमदार उछाल है। एचसीएल ट...