नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- Stock Market Today Live 7 April 8:30 AM: घरेलू शेयर मार्केट के लिए आज के लिए संकेत मिले-जुले हैं। गिफ्ट निफ्टी करीब 100 अंक नीचे कारोबार कर रहा है, जिससे बाजार की शुरुआत हल्की कमजोरी या फ्लैट रह सकती है। हालांकि, एशियाई बाजारों में मजबूती दिख रही है, जहां जापान का निक्केई और दक्षिण कोरिया का कोस्पी हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं। अमेरिकी बाजारों में भी हल्की राहत देखने को मिली है।अमेरिका-ईरान तनाव बना सबसे बड़ा फैक्टर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बाजार के लिए सबसे बड़ा रिस्क बना हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए सख्त चेतावनी दी है, जिससे ग्लोबल मार्केट में अनिश्चितता बनी हुई है। इस जियो-पॉलिटिकल टेंशन का सीधा असर तेल की कीमतों पर पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- आज के स्टॉक पिक्...