नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- Stock Market Today Live 9 April 9:50 AM: सेंसेक्स 741 अंकों की गिरावट के साथ 76821 के लेवल पर आ गया है। जबकि, निफ्टी 177 अंक नीचे 23820 पर है। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो मेटल, फार्मा, हेल्थकेयर को छोड़ सभी इंडेक्स लाल हैं। निफ्टी रियल्टी, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक, बैंक निफ्टी, निफ्टी ऑटो जैसे इंउेक्स भी नुकसान में हैं। Stock Market Today Live 9 April 9:40 AM: शेयर मार्केट की तेजी पर आज ब्रेक लगता हुआ दिख रहा है। सेंसेक्स 566 अंकों की गिरावट के साथ 76996 के लेवल पर आ गया है। जबकि, निफ्टी 129 अंक नीचे 23868 पर है। सेंसेक्स में इन्फोसिस, एलएंडटी, इंडिगो, महिंद्रा एंड महिंद्रा टॉप लूजर स्टॉक्स हैं। जबकि, एनटीपीसी, बीईएल, टाटा स्टील, पावर ग्रिड, आईटीसी, टीसीएसस टॉप गेनर। Stock Market Today Live 9 April 9:15 AM: शे...