नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- Stock Market Today: आज भारतीय शेयर बाजार की तेजी पर ब्रेक लग सकता है। क्योंकि, गिफ्ट निफ्टी के संकेत अच्छे नहीं हैं। आज सुबह साढ़े 7 बजे के करीब गिफ्टी निफ्टी महज 18 अंक ऊपर 25243 पर ट्रेड कर रहा था। एक समय यह 25208 तक आ गया था। एशियाई बाजार गुरुवार को शुरुआती ट्रेडिंग सेशन में मिश्रित खुले। हालांकि, यूएस स्टॉक बुधवार को रिबाउंड जारी रहा। वहीं ब्रेंट क्रूड में हल्की सी तेजी और सोने के भाव में गिरावट भी बाजार की दिश तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे। इससे पहले भारतीय इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी ने बुधवार को लगातार दूसरे सत्र के लिए अपनी बढ़त जारी रखी। इसमें सेंसेक्स 773 अंक बढ़कर लगभग नौ महीने के हाई पर पहुंच गया और निफ्टी 25,250 अंक से ऊपर बंद हो गया। रैली को विदेशी निवेशकों की खरीदारी, सितंबर तिमाही...