नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- Stock Market Today Live 9:15 AM: शेयर मार्केट की गिरावट पर आज ब्रेक लगता हुआ नजर आ रहा है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 431अंकों की बढ़त के साथ 72341 पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 110 अंकों की तेजी के साथ 22532 पर खुलने में कामयाब रहा। Stock Market Today 8:25 AM : आज घरेलू शेयर बाजार हरे निशान में खुल सकता है, क्योंकि GIFT Nifty ने सोमवार, 5 अक्टूबर को सकारात्मक शुरुआत का संकेत दिया है। दूसरी ओर आज एशियाई बाजारों में रैनक थी, जबकि पिछले हफ्ते शुक्रवार को अमेरिकी स्टॉक फ्यूचर्स हरे निशान में बंद हुए थे।सेंसेक्स-निफ्टी पिछले 8 हफ्तों से गिर रहे भारतीय शेयर बाजार ने लगातार आठवें हफ्ते अपनी गिरावट का सिलसिला जारी रखा। बेंचमार्क इंडेक्स लगातार बिकवाली के दबाव और कमजो...