नई दिल्ली, नवम्बर 27 -- Stock Market Today Live 11:36 AM: शेयर मार्केट की गाड़ी डीरेल हो गई है। सेंसेक्स 731 अंक टूटकर 83596 पर आ गया है। जबकि, निफ्टी 190 अंक नीचे 25693 पर आ गया है। मार्केट की गिरावट में सबसे बड़ा हाथ आईटी शेयरों का है।टीसीएस, एचसीएल टेक और इन्फोसिस में 2 पर्सेंट से अधिक की गिरावट है और सेंसेक्स टॉप लूजर हैं। Stock Market Today Live 11:15 AM:शेयर मार्केट की गाड़ी गिरावट के ट्रैक पर सरपट भाग रही है। सेंसेक्स 511 अंक टूटकर 83817 पर आ गया है। जबकि, निफ्टी गिरावट का शतक ठोककर 134 अंक नीचे 25750 पर आ गया है। निफ्टी टॉप गेनर्स की बात करें तो बीईएल, टाइटन, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील और पावर ग्रिड जैसे शेयर टॉप-5 में हैं। इनमें 0.58 से 1.58 प्रतिशत तक की तेजी है। मार्केट की गिरावट में सबसे बड़ा हाथ आईटी शेयरों का तो है ही, श्...