नई दिल्ली, अगस्त 12 -- Share Market Today Live 12 Aug 9:20 AM: शेयर मार्केट की गाड़ी खुलते ही पटरी से उतर गई। सेंसेक्स 234 अंक नीचे 77919 पर आ गया। जबकि, निफ्टी 67 अंकों की गिरावट के साथ 24404 पर ट्रेड कर रहा था। आज 470 से अधिक कंपनियां अप्रैल-जून तिमाही के रिज्ल्ट घोषित करने वाली हैं। इनमें हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स, लेंसकार्ट सॉल्यूशंस, जीएमआर एयरपोर्ट्स, आईआरसीटीसी, इरकॉन इंटरनेशनल शामिल हैं। Market Today Live 12 Aug 9:15 AM: शेयर मार्केट की सुस्त ओपनिंग की उम्मीदों के उलट बाजार की शुरुआत आज मिक्स्ड रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 109 अंकों की बढ़त के साथ 78263 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई के 50 शेयरों वालें इंडेक्स निफ्टी ने बुधवार के कारोबार की शुरुआत फ्लैट की। निफ्टी महज 0.75 अंक ऊप...