नई दिल्ली, जुलाई 14 -- Share Market Today Live 14 July 7:20 AM: शेयर मार्केट की शुरुआत आज यानी मंगलवार को कमजोर हो सकती है। सेंसेक्स और निफ्टी-50 के लाला निशन पर खुलने के प्रबल आसार हैं। क्योंकि, अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण वैश्विक बाजारों में कमजोरी आई है। बता दें सोमवार को भारतीय बाजार ने लचीलापन दिखाया। सेंसेक्स 0.06% (47 अंक) चढ़कर 77,616 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी मामूली 4 अंक बढ़कर 24,211 पर रहा। विशेषज्ञों के अनुसार, घरेलू मजबूत आधार और आगामी तिमाही नतीजों से बाजार को सहारा मिल सकता है।शेयर मार्केट को आज प्रभावित करने वाले फैक्टर्स एशिया और अमेरिका के बाजार: एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार रहा। जापान का निक्केई थोड़ा गिरा, जबकि दक्षिण कोरिया के कोस्पी में करीब 2.2% की गिरावट आई। अमेरिकी बाजार स...