नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- Stock Market Today Live 10:00 AM: शेयर बाजार फिर से तेजी की पटरी पर लौट आया है। सेंसेक्स 208 अंक ऊपर 74523 पर पहुंच गया है। आज भी टेक महिंद्रा (6.82%), इन्फोसिस (3.68%), टीसीएस (3.25%) ने मोर्चा संभाल लिया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज सेंसेक्स टॉप लूजर है और इसमें 1.50 फीसद से अधिक की गिरावट है। निफ्टी भी अब 23000 के पार है। Stock Market Today Live 9:27 AM: शेयर बाजार में आज तेजी पर ब्रेक लग गया है। सेंसेक्स 201 अंक नीचे 74116 पर आ गया है। निफ्टी भी 23000 के नीचे है। हालांकि, आज भी टेक महिंद्रा (4.57%), इन्फोसिस (2,78%), टीसीएस (2.69%) टॉप गेनर हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज सेंसेक्स टॉप लूजर है और इसमें 2 फीसद से अधिक की गिरावट है। मार्केट पर सबसे अधिक दबाव इसी का दिख रहा है। अन्य गिरने वाले शेयरों में बजाज फिनसर्व, एलएंडटी, ...