नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- Stock Market Today Live 10:23 AM: शेयर बाजार शुरुआती कमजोरी को पीछे छोड़ तेजी के ट्रैक पर सरपट दौड़ रहा है। सेंसेक्स 425 अंक ऊपर 74741 पर पहुंच गया है। IT शेयरों ने तेजी को धार दी है। टेक महिंद्रा (7.28%), इन्फोसिस (4.37%), टीसीएस (3.63%) का इसमें बड़ा योगदान है। निफ्टी भी अब 131 अंक ऊपर 23129 पर पहुंच गया है। Stock Market Today Live 10:00 AM: शेयर बाजार फिर से तेजी की पटरी पर लौट आया है। सेंसेक्स 208 अंक ऊपर 74523 पर पहुंच गया है। आज भी टेक महिंद्रा (6.82%), इन्फोसिस (3.68%), टीसीएस (3.25%) ने मोर्चा संभाल लिया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज सेंसेक्स टॉप लूजर है और इसमें 1.50 फीसद से अधिक की गिरावट है। निफ्टी भी अब 23000 के पार है। Stock Market Today Live 9:27 AM: शेयर बाजार में आज तेजी पर ब्रेक लग गया है। सेंसेक्स 201 अ...