नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- Stock Market Today Live 11:23 AM: शेयर बाजार की रफ्तार भले ही थोड़ी सुस्त हुई हो, लेकिन IT शेयरों की उड़ान जारी है। सेंसेक्स आज के अबतक के डे हाई 74778 से नीचे आ गया है। अभी 315 अंक ऊपर 74630 पर है। दूसरी ओर सेंसेक्स टॉप गेनर्स की लिस्ट में टेक महिंद्रा (7.04%), इन्फोसिस (3.73%), टीसीएस (3.06%) सबसे ऊपर हैं। इनके बाद एयरटेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस हैं। गिरने वाले शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.13 प्रतिशत नीचे है। आईटीसी, कोटक बैंक, एशियन पेंट्स भी लाल हैं। निफ्टी भी अब 118 अंक ऊपर 23116 पर है। एक समय 23149 के लेवल को टच किया था। Stock Market Today Live 10:23 AM: शेयर बाजार शुरुआती कमजोरी को पीछे छोड़ तेजी के ट्रैक पर सरपट दौड़ रहा है। सेंसेक्स 425 अंक ऊपर 74741 पर पहुंच गया है। IT शेयरों ने तेजी को ध...