नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- Stock Market Live Today: घरेलू शेयर बाजार आज बम-बम कर रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी में तूफानी तेजी देखने को मिली है। दोपहर 2:50 मिनट पर सेंसेक्स 1045.96 अंक की तेजी के साथ 72969.96 अंक पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी 1.49 प्रतिशत या फिर 333.90 अंक की उछाल के साथ 22696.75 अंक पर पहुंच गया। बता दें, आज दिन में सेंसेक्स एक वक्त पर 73000 अंक को पार कर गया था। Stock Market Today Live 2:05 PM: शेयर बाजार आज IT स्टॉक्स के दम पर बमबम बोल रहा है। दो बजे के बाद इसने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। सेंसेक्स 678 अंकों की तेजी के साथ 72602 पर पहुंच गया है। एचसीएल टेक, टीसीएस, टेक महिंद्रा और इन्फोसिस भी उड़ान भर रहे हैं। इनमें 3.70 से 7.64 प्रतिशत तक की तेजी है। दूसरी ओर निफ्टी भी तेजी का दोहरा शतक लगाकर 223 अंक ऊपर 22586 के लेवल पर बैटिंग...