नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- Stock Market Closing Today: शेयर बाजार में आज शुक्रवार को फिर से हर तरफ खुशियां दिखाई दी। सेंसेक्स 918.60 अंक या फिर 1.20 प्रतिशत की तेजी के बाद 77550.25 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 1.16 प्रतिशत या फिर 275.50 अंक की तेजी के साथ 24050.60 अंक पर बंद हुआ है। सेंसेक्स की टॉप 30 में से 25 कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। वहीं, 5 कंपनियों के शेयरों में आज गिरावट दर्ज की गई है। बता दें, तेजी के इस माहौल में सनफार्मा, टीसीएस, इंफोसिस, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। Share Market Today Live 10 April 12:50 PM: शेयर मार्केट में तेजी के बीच निफ्टी आईटी इंडेक्स में भारी गिरावट है। यह 3.01 प्रतिशत नीचे है। इंफोसिस के शेयरों में 3.5, टीसीएस में 3 प्रतिशत से अधिक और एचसीएल टेक्नोल...