नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- Stock Market Closing Today: घरेलू शेयर बाजारों में आज फिर से गिरावट देखने को मिली है। इस समय सेंसेक्कस और निफ्टी का बुरा हाल है। निफ्टी आज मंगलवार को 64.05 अंक या फिर 0.28 प्रतिशत की गिरावट के बाद 22716.20 अंक पर बंद हुआ है। सेंसेक्स की बात करें तो यह आज 242.65 अंक या फिर 0.33 प्रतिशत की गिरावट के बाद 72529.07 अंक पर बंद हुआ है। सेंसेक्स का इंट्रा-डे लो लेवल 72,064.00 अंक रहा है। बता दें, इंट्रा-डे लो लेवल से सेंसेक्स में 465 अंक की रिकवरी देखने को मिली है। इस गिरावट के माहौल में भी अडानी पोर्ट्स के शेयरों की कीमतों में 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई है। सनफार्मा, टाटा स्टील, कोटक बैंक के शेयरों में 1 प्रतिशत से अधिक की उछाल दर्ज की गई है। दूसरी तरफ टाइटन, एचसीएल, टीसीएस, अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों की कीमतो...