नई दिल्ली, मई 19 -- Stock Market Closing Today: कल की तेजी के बाद आज घरेलू शेयर बाजारों में फिर से गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए हैं। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स आज मंगलवार को 114 अंक की गिरावट के बाद 75200.85 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 0.14 प्रतिशत या फिर 31.95 अंक की गिरावट के बाद 23618 अंक पर बंद हुआ है। आज गिरावट के महौल में इफोसिस के शेयरों में सबसे अधिक 4.52 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, टीसीएस, इटरनल के शेयरों में भी उछाल देखने को मिला है। कोटक बैंक, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल, सनफार्मा के शेयरों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। Stock Market Today Live 19 May 1:45 PM: शेयर मार्केट की तेजी थोड़ी कम हो गई है। संसेक्स अब केवल 198 अंकों की बढ़त के ...