नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- Stock Market Today Live 7 April 11:40 AM: घरेलू शेयर मार्केट रिकवरी मोड में है। सेंसेक्स दिन के निचले स्तर 73282 से उठकर अब 74000 के पार पहुंच गया है। निफ्टी में भी गिरावट अब केवल 46 अंकों की रह गई है। यह 22921 पर है। निफ्टी टॉप गेनर्स की लिस्ट में विप्रो (3.32%), हिन्डाल्को (2.58%), टीसीएस (2.44%), एचसीएल टेक (2.29%) और इन्फोसिस (2.04%) हैं। Market Today Live 7 April 10:25 AM: सेंसेक्स अब 109 अंकों की गिरावट के साथ 73997 पर है। यह दिन के निचले स्तर 73282 से करीब 700 अंक से अधिक की रिकवरी कर चुका है। जबकि, निफ्टी 35 अंक नीचे 22931 के लेवल पर है। आज यह दिन के निचले स्तर 22791 के लेवल को टच कर चुका था। Stock Market Today Live 7 April 9:20 AM: घरेलू शेयर मार्केट अब तेजी की पटरी से उतरकर गिरावट के ट्रैक पर है। सेंसेक्स ...