नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- Stock Market Today Live 11:00 AM: रिलायंस इंडस्ट्रीज शेयरों की दहाड़ के बदौलत बाजार आज झूम रहा है। बाजार में दिवाली है। RIL के शेयर 8 प्रतिशत से अधिक उछलकर 1256.70 रुपये पर पहुंच गए हैं। सेंसेक्स भी 1042 अंकों से अधिक उछलकर 75502 के लेवल को भी पार कर गया है। निफ्टी 284 अंकों की उछाल के साथ 23338 पर पहुंच गया है। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 1 फीसद से अधिक की तेजी है। स्मॉल कैप भी हरे निशान पर है। ऑटो, मेटल, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक में 1 से 2.29 पर्सेंट की उछाल है। प्राइवेट बैंक को छोड़ सभी इंडेक्स हरे निशान पर हैं। Stock Market Today Live 10:27 AM: रिलायंस इंडस्ट्रीज की उड़ान जारी है। मुकेश अंबानी की कंपनी RIL के शेयर 7 प्रतिशत से अधिक उछलकर 1248.70 रुपये पर पहुंच गए हैं। सेंसेक्स 1000 अंकों से अधिक उछलकर 75500 के लेवल क...