नई दिल्ली, जुलाई 7 -- Share Market Today Live 7 July 1:30 PM: शेयर मार्केट आज सुबह की अधिकांश बढ़त गंवा चुका है। सेंसेक्स 78664 के डे हाई को टच करने के बाद अब केवल 9 अंक नीचे 78275 पर है। हालांकि, इन्फोसिस अभी 3.38 प्रतिशत की तेजी के साथ इंडेक्स टॉप गेनर है। एचसीएल टेक में करीब 3 और टेक महिंद्रा में 2.61 प्रतिशत की तेजी है। टाइटन और टीसीएस भी टॉप गेनर की लिस्ट में हैं। Share Market Today Live 7 July 10:12 AM: सेंसेक्स 229 अंक ऊपर 78514 के लेवल पर पहुंच गया है। इस इंडेक्स में इन्फोसिस 3.34 प्रतिशत की उछाल के साथ टॉप गेनर है। जबकि, टाइटन में भी 3 प्रतिशत से अधिक की तेजी है। टीसीएस 2.31 और टेक महिंद्रा 1.72 प्रतिशत ऊपर ट्रेड कर रहे हैं। एचसीएल टेक में भी 1.58 प्रतिशत की बढ़त है। े तो Share Market Today Live 7 July 9:15 AM: घरेलू शेयर मार्केट...