नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- Stock Market Today Live 10:25 AM: शेयर में गिरावट बढ़ गई है। सेंसेक्स 700 अंक से अधिक टूटकर 74,054 तक आ गया है। सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयर लाल हैं। केवल टेक महिंद्रा और सन फार्मा हरे निशान पर हैं वह भी नाम मात्र बढ़त के साथ। सेंसेक्स टॉप लूजर्स की लिस्ट में बजाज फाइनेंस 4.42, एक्सिस बैंक 3.78, बजाज फिनसर्व 3.09 प्रतिशत नीचे ट्रेड कर रहे हैं। निफ्टी भी 223 अंक नीचे 23223 पर है। एनएसई पर कुल 2233 शेयर लाल और 958 हरे निशान पर हैं। Stock Market Today Live 9:15 AM: शेयर बाजार की सेहत फिर बिगड़ गई है। गुरुवार के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है। बीएसई का 30 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 555 अंक लुढ़क कर 74272 पर खुला। एनएसई का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 225 अंकों की भारी गिरावट के साथ 23221 पर खुला।...