नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- Stock Market Today Live 1:22 PM: शेयर बाजार की चाल थोड़ी सी सुस्त हुई है। सेंसेक्स अब 75557 के डे हाई से फिसलकर 75125 पर आ गया है। हालांकि इसमें अभी भी 665 अंकों की तेजी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज का जलवा बरकरार है। अभी 1255.40 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। इसमें 7.89 प्रतिशत की तेजी है। टाटा स्टील में 5 प्रतिश से अधिक की तेजी है। एनटीपीसी में 2.29, बीईएल में 2.47 और बीईएल में 2.13 प्रतिशत की तेजी है, और ये सेंसेक्स टॉप गेनर हैं। निफ्टी 188 अंकों की उछाल के साथ 23242 पर आ गया है। एक समय 23360 पर था। Stock Market Today Live 12:22 PM: रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों की उड़ान जा रही है। अभी RIL 1254.40 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। जियो फाइनेंस में 4 प्रतिशत तो जियो प्लैटफॉर्म्स में 3 प्रतिशत क उछाल है। सेंसेक्स 75557 के लेवल को टच क...