नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- Stock Market Today Live 9:15 AM:लगातार तीन दिन से शेयर बाजार में चली आ रही तेजी आज थमती नजर आ रही है। सेंसेक्स-निफ्टी दोनों ने आज शुक्रवार के कारोबार की ओपनिंग गिरावट के अर्धशतकों से की। एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 89 अंक टूटकर 25209 पर खुला। जबकि, बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 77 अंक नीचे 81833 पर खुला। Stock Market Today: भारतीय शेयर मार्केट की शुरुआत आज लाल निशान पर हो सकती है। क्योंकि, गिफ्ट निफ्टी सुबह पौने 8 बजे के करीब 54 अंक नीचे 25246 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था। यह घरेलू शेयर बाजार में बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी के लिए निगेटिव संकेत है। इस बीच, एशियाई बाजार शुक्रवार को शुरुआती ट्रेडिंग सेशन में बढ़त पर खुले। हालांकि, गुरुवार को अमेरिकी बाजार के बेंचमार्क इंडेक्...