नई दिल्ली, जुलाई 2 -- Share Market Today Live 2 July 9:15 AM: दक्षिण कोरिया के मार्केट में आए भूचाल के बावजूद घरेलू शेयर मार्केट की ओपनिंग आज गुरुवार 2 जुलाई को ग्रीन रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 160 अंकों की बढ़त के साथ 77083 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 56 अंक ऊपर 24062 पर खुलने में कामयाब रहा। Share Market Today Live 2 July 8:40 AM: भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत हल्की तेजी के साथ हो सकती है, क्योंकि सुबह गिफ्ट निफ्टी 24,180.5 के आसपास कारोबार कर रहा था। यह निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद भाव 24,092.60 से 88 अंक अधिक है। Share Market Today Live 2 July 7:45 AM: एशियाई बाजारों में गुरुवार, 2 जुलाई को गिरावट देखी गई। दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स कारोबार शुरू होते ही 5.36 प्र...