नई दिल्ली, जुलाई 16 -- Share Market Today Live 16 July 9:15 AM: एशिया के बाजारों में आए भूचाल के बाद घरेलू शेयर मार्केट की शानदार ओपनिंग हुई है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 202 अंकों की बढ़त के साथ 77388 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई के 50 शेयरों वाले बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी ने 63 अंकों की तेजी के साथ गुरुवार के कारोबार की शुरुआत 24142 के स्तर से की। Share Market Today Live 16 July 7:30 AM: भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50, गुरुवार को स्थिर नोट पर खुलने की उम्मीद है। वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों के बीच निवेशक अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण बढ़ती कच्चे तेल की कीमतों को लेकर सतर्क बने हुए हैं। एशियाई शेयर बाजारों में गुरुवार को भारी गिरावट देखी गई। दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 6% से अधि...