नई दिल्ली, जुलाई 13 -- Share Market Today Live 13 July 8:00 AM: अमेरिका-ईरान तनाव और होर्मुज स्ट्रेट के पूरी तरह से बंद होने की आशंका से वैश्विक बाजारों में कमजोरी है। इसलिए सोमवार को भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 के लाल निशान पर खुलने के आसार हैं। गिफ्ट निफ्टी 24,056 के आसपास है, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद भाव से करीब 186 अंक कम है। यह गिरावट का संकेत देता है।आज शेयर मार्केट को प्रभावित करने वाले फैक्टर्स अमेरिका-ईरान युद्ध: ईरानी मीडिया के अनुसार, अमेरिका ने ईरान पर हमले बढ़ा दिए हैं। ताजा हमलों में दक्षिणी और पश्चिमी ईरान के कई इलाके निशाने पर आए। अमेरिका का कहना है कि होर्मुज स्ट्रेट खुला है। वहीं, ईरान ने दावा किया है कि उसने इस जलमार्ग को बंद कर दिया है। इस विवाद से वैश्विक बाजारों में बेचैनी बढ़ ...