नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को अच्छी ओपनिंग के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में तेजी से सेंसेक्स और निफ्टी के बढ़त के साथ खुलने की उम्मीद है। हालांकि, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, विदेशी निवेशकों की बिकवाली और एशियाई बाजारों में भारी गिरावट से बाजार पर दबाव बना रह सकता है। ऐसे में शुरुआती तेजी के बाद निवेशकों की नजर बाजार की दिशा और अहम सपोर्ट स्तरों पर रहेगी।आज शेयर मार्केट के लिए महत्वपूर्ण ट्रिगर्स एशियन मार्केट: मंगलवार को एशियाई बाजारों में कमजोरी देखने को मिली। दक्षिण कोरिया का कोस्पी शुरुआती कारोबार में 4.63 प्रतिशत तक टूट गया, जबकि जापान के निक्केई और ताइवान के शेयर बाजार में भी गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी बाजार सोमवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए। ऐसे वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू ब...