नई दिल्ली, जून 28 -- Stock Market this week: घरेलू शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह रही गिरावट के बाद इस सप्ताह में निवेशकों की नजर वैश्विक कारकों के साथ घरेलू स्तर पर जारी होने वाले इंडस्ट्रीयल डाटा और मानसून की प्रगति पर रहेगी। अमेरिका और ईरान के बीच अंतिम शांति समझौते की दिशा में प्रगति का सीधा असर शेयर बाजार पर दिखेगा। साथ ही मानसून की प्रगति भी अहम कारक होगा। मानसून 10 दिन तक अटकने के बाद पश्चिमी भारत में तो आगे बढ़ा है, लेकिन पूर्वी भारत में आगे नहीं बढ़ रहा है। इससे निवेश धारणा पर नकारात्मक असर हो सकता है। यह भी पढ़ें- इस हफ्ते 2 कंपनियों के शेयरों का होगा बंटवारा, 1 कंपनी ट्रेड करेगी एक्स-बोनसइस हफ्ते आएंगे कई इंडस्ट्रीयल डाटा सामने अगले सप्ताह कई महत्वपूर्ण औद्योगिक आंकड़े जारी होने हैं। औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े, पीएमआई के आंकड़े ...