नई दिल्ली, मार्च 18 -- अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। इस सप्ताह शेयर मार्केट की छुट्टियों को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। देश में उगादी, गुड़ी पड़वा और ईद-उल-फितर जैसे बड़े त्योहार होने के बावजूद NSE और BSE खुले रहेंगे। निवेशकों के लिए यह जानना जरूरी है कि इस हफ्ते ट्रेडिंग सामान्य रूप से जारी रहेगी और बाजार में कोई छुट्टी नहीं है।इस हफ्ते क्यों नहीं है त्योहार की छुट्टी एनएसई और बीएसई के आधिकारिक छुट्टी कैलेंडर के अनुसार, इस सप्ताह किसी भी त्योहार पर शेयर बाजार बंद नहीं रहेगा। उगादी और गुड़ी पड़वा 19 मार्च को मनाए जाएंगे। ईद-उल-फितर 21 मार्च (शनिवार) को पड़ने की संभावना है। चूंकि ईद इस बार वीकेंड पर है, इसलिए इसका बाजार पर कोई असर नहीं पड़ेगा। यही कारण है कि पूरे हफ्ते ट्रेडिंग सामान्य रहेगी। यह भी पढ़े...