Stock Market Highlights: शेयर बाजार में चौथे दिन भी गिरावट, सेंसेक्स 417 अंक टूटा, निफ्टी भी फिसला
नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- कच्चे तेल के दाम में तेजी और IT स्टॉक्स में बिकवाली से घरेलू शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को लगातार चौथे दिन गिरावट आई और दोनों मानक सूचकांक नुकसान में रहे। बीएसई सेंसेक्स 417 टूटा जबकि एनएसई निफ्टी 41 अंक फिसल गया।तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 417.49 अंक यानी 0.55 प्रतिशत टूटकर 76,152.86 अंक पर बंद हुआ। बता दें वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.57 प्रतिशत बढ़कर 97.13 डॉलर प्रति बैरल हो गया। सेंसेक्स बढ़त के साथ खुला और एक समय 354.13 अंक चढ़कर 76,924.48 अंक के उच्च स्तर पर पहुंच गया था। हालांकि, बाद में इसने अपनी बढ़त गंवा दी। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित निफ्टी भी 41 अंक यानी 0.17 प्रतिशत फिसलकर 23,873.45 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में टाइटन, ट्रेंट, आईटीसी, सन फार्मास्युट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.