नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- Stock Market Today Live 2 April 10:35 AM: घरेलू शेयर मार्केट में आज भूचाल के बीच सेंसेक्स 1501 अंकों की गिरावट के साथ 71632 के लेवल पर आ गया है। इस इंडेक्स में केवल टीसीएस और एचसीएल टेक ही हरे निशान पर हैं। जबकि, इटरनल, इंडिगो, सनफार्मा, एलएंडटी, स्टेट बैंक, टाटा स्टील समेत 28 स्टॉक्स लाल हैं। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 464 अंक नीचे 22215 पर है। Stock Market Today Live 2 April 9:30 AM: घरेलू शेयर मार्केट में आज फिर भूचाल है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1403 अंकों की गिरावट के साथ 71731 के लेवल पर आ गया है। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 431 अंक नीचे 22248 पर है। Stock Market Today Live 2 April 9:15 AM: ट्रंप के ताजा बयानों के बाद घरेलू शेयर मार्...